{"_id":"5ae816be4f1c1b6d098b7485","slug":"two-children-dead-in-the-attack-of-dogs-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक, तीन बच्चों को नोचकर मारा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक, तीन बच्चों को नोचकर मारा डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में मृत बालक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के खैराबाद इलाके में मंगलवार को आदमखोर कुत्तों ने खूब आतंक मचाया। अलग-अलग गांवों में तीन बच्चों पर हमला कर उन्हें निवाला बना लिया। हादसे से ग्रामीणों में रोष है। प्रशासन की सूचना पर लखनऊ वन विभाग की टीम मौके पर आ रही है।
खैराबाद के ग्राम टिकरिया निवासी कैलाशनाथ की बेटी शिवानी चौधरी (12) सुबह करीब 5:30 बजे अपनी सहेलियों के साथ आम के बाग में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने शिवानी पर हमला कर दिया। साथी बच्चे शोर मचाते हुए भागे और गांव में सूचना दी। लोग लाठी-डंडा लेकर बाग में पहुंचे। किसी तरह कुत्तों के झुंड से शिवानी को छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद 6 बजे के गुपलिया गांव में आदमखोर कुत्तों ने हमला बोला। यहां आम के बाग में घूमने गए खालिद (13) पुत्र आबिद अली पर कुत्ते टूट पड़े और नोचकर उसे मार डाला। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
करीब पांच घंटे बाद 11:30 बजे कोलिया पहाड़पुर में कुत्तों ने एक बच्ची को निवाला बनाया। खेत जा रही कोमल (11) पर आदमखोरों के झुंड ने हमला कर दिया। जब तक लोग दौड़े तब तक कोमल दम तोड़ चुकी थी। इमलिया थाना क्षेत्र के कुरका की रहने वाली कोमल अपने नाना काशी के घर पहाड़पुर आई थी।
इन हादसों से ग्रामीणों में बहुत रोष है। सभी प्रशासनिक अफसरों को दोषी मान रहे हैं। गांव का माहौल बहुत खराब है। बता दें कि बीते चार-पांच महीने में कुत्तों ने आठ बच्चों को निवाला बनाया है। इन सबके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ऐसी कार्रवाई नहीं की कि ये हमले रोके जा सकें।