फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two children appealed to the High Court to get money for books and uniform

Lucknow News: दो बच्चों ने किताबें और यूनिफॉर्म का पैसा दिलाने की हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Wed, 02 Oct 2024 07:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Two children appealed to the High Court to get money for books and uniform

विज्ञापन




लखनऊ। राजधानी के दो बच्चों ने हाईकोर्ट से किताबें और यूनिफॉर्म का पैसा दिलाने की गुहार की है। कोर्ट ने मामले में 18 अक्तूबर को सरकारी वकील को सरकार से जानकारी लेकर पेश करने का आदेश दिया।

न्यायमूर्ति आलोक माथुर की एकल पीठ के समक्ष शहर के रेनबो पब्लिक स्कूल के 12-14 साल के दो बच्चों ने अपने पिता के माध्यम से याचिका दाखिल कर कहा कि वे एक योजना के तहत हर साल किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए हर साल पांच-पांच हजार रुपये पाने के हकदार हैं। आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ रहे इन बच्चों का कहना है कि उन्होंने इस धनराशि को पाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ को अर्जी दी थी। लेकिन, न तो उन्हें कोई जवाब मिला और न ही यह धनराशि दी गई। यह भी कहा कि उन्हें यह धनराशि वर्ष 2019 में मिली थी, इसके बाद नहीं दी गई।
विज्ञापन


बच्चों ने पढ़ाई के लिए योजना के तहत धनराशि दिलाने का आग्रह किया। उधर, सरकारी वकील ने कहा कि बच्चों ने याचिका में ऐसी किसी मौजूदा योजना का जिक्र नहीं किया है। ऐसे में ऐसी किसी मौजूदा योजना की जानकारी लेने के लिए समय देने की गुजारिश की। इसपर कोर्ट ने मामले को 18 अक्तूबर को प्रमुखता से सूचीबद्ध करने का निर्देश देकर सरकारी वकील को सरकार से जानकारी लेकर पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed