{"_id":"677624740bf358988c0881ae","slug":"two-child-died-after-vaccination-in-ambedkarnagar-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: गलत टीका लगाने से दो जुड़वा बच्चों की मौत, 26 दिसंबर को लगा था टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: गलत टीका लगाने से दो जुड़वा बच्चों की मौत, 26 दिसंबर को लगा था टीका
Thu, 02 Jan 2025 11:51 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:51 AM IST
सार
अंबेडकरनगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में गलत टीकाकरण के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। एनम ने घर आकर बच्चों को टीका लगाया था।
विज्ञापन
टीकाकरण (प्रतीकात्मक)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के टांडा के पहराजपुर में पिछले बृहस्पतिवार को टीकाकरण कैंप लगा था। गांव के अनिल कुमार के तीन माह के जुड़वा बच्चों रियांश और रीत को वहीं पर टीका लगाया गया था। टीका लगने के अगले दिन 27 दिसंबर को रियांश की मौत हो गई थी। उसके जुड़वा भाई रीत ने बुधवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हुए बृहस्पतिवार को प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख सीएमओ डॉ. राजकुमार ने जांच के लिए एसीएमओ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि बच्चे के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।