फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two chain snatchers arrested in encounter, shot in leg

Lucknow News: मुठभेड़ में दो चेन लुटेरे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 07 May 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 07 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two chain snatchers arrested in encounter, shot in leg
मुठभेड़ में दो चेन लुटेरे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
लखनऊ। गोमतीनगर में सहारा सिटी के पास मंगलवार देर रात लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, बिना नंबर प्लेट की बाइक और लूट की चेन बरामद की है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक आरोपियों की पहचान महिगवां के सुशील उर्फ बउआ और सीतापुर के कमलापुर निवासी सतीश गौतम के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट और चोरी के 24 से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने सोमवार की रात 8:30 बजे गोमतीनगर के विरामखंड निवासी टीसीएस कंपनी के टेक्नीशियन अवनीश कटियार से चेन लूट की घटना स्वीकार की है। इसका मुकदमा मंगलवार को दर्ज हुआ। अवनीश मूलरूप से लखीमपुर खीरी के खमरिया के रहने वाले हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed