{"_id":"5deb59018ebc3e1bee07fbb6","slug":"two-buses-of-the-transport-corporation-collided-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः दो बसों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, कंडक्टर सहित 17 लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः दो बसों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, कंडक्टर सहित 17 लोग बाल-बाल बचे
Sat, 07 Dec 2019 01:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में परिवहन निगम की दो बसों में शुक्रवार सुबह आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा अनुबंधित बस चालक की लापरवाही से हुआ। गनीमत रही कि कंडक्टर सहित 17 लोग बाल-बाल बच गए। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद अनुबंधित बस का चालक भाग निकला। प्रबंध निदेशक ने मामले की जांच रिपोर्ट शनिवार को तलब की है। अवध डिपो की जनरथ बस कैसरबाग से सवारी लेकर देवरिया जा रही थी। जबकि बाराबंकी डिपो की अनुबंधित बस कैसरबाग की तरफ जा रही थी।
अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल दयाल के मुताबिक, बैकुंठ धाम रोड स्थित लक्ष्मण घाट के पास सुबह 7:30 बजे सड़क किनारे खड़े एक वाहन को बचाने में दोनों बसें टकरा गईं। हालांकि जांच में अनुबंधित बस के चालक की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
गति तेज होने के कारण चालक अनुबंधित बस पर काबू नहीं पा सका। हादसे के दौरान अवध डिपो की बस में 11 और अनुबंधित बस में छह यात्री सवार थे। वीटीएस से जानकारी मिली कि जनरथ बस की स्पीड 34 किमी प्रति घंटे थी, जबकि अनुबंधित बस का वीटीएस खराब था।