{"_id":"5b046fdc4f1c1bd7408b7109","slug":"two-brothers-drowned-up-in-a-pond-in-banthara","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को नहाते देख तालाब में कूदे दो भाई, डूबने से मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को नहाते देख तालाब में कूदे दो भाई, डूबने से मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अनीश (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंथरा में मंगलवार सुबह दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। बच्चों को नहाते देख तालाब में कूदे थे। पुलिस की लेटलतीफी से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। एक किसान पर मिट्टी का खनन कराकर खेत को गहरा तालाब बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई और राजस्व विभाग की टीम ने परिवार को मुआवजे का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि गांव मैनेजर खेड़ा रतौली निवासी सुरेंद्र रावत व उसका भाई संजय रावत इमारतों की पुताई का काम करते हैं।
विज्ञापन
सुरेंद्र का बेटा अस्मित (8) अपनी बहन निधि व संजय के बेटे अनीश (7) के साथ नित्यक्रिया के लिए घर से दो सौ मीटर दूर तालाब के किनारे गए थे। वहां गांव के ही सुरेश के बेटे अक्षय व दो अन्य बच्चों को नहाते देख अस्मित और उसके चचेरे भाई अनीश ने भी तालाब में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
दोनों को डूबते देख नहा रहे बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। तालाब के किनारे खड़ी निधि ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। कुछ ही देर में दोनों डूब गए। बुरी तरह घबराए अक्षय ने उनके घरवालों को जानकारी दी। परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
पुलिस को फोन करने के साथ स्थानीय लोगों ने बच्चों की तलाश में तालाब में गोते लगाए। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस द्वारा गोताखोरों के न लाने से से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।