फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two brothers drowned into kathauta lake, died

पत्नी से विवाद के बाद युवक झील में कूदा, बचाने में भाई की भी मौत

Tue, 07 Apr 2020 11:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Apr 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
two brothers drowned into kathauta lake, died
प्रतीकात्मक तस्वीर
चिनहट के कठौता झील में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पत्नी से विवाद के बाद अविनाश यादव (26) घर से निकला और खुदकुशी के इरादे से कठौता झील में छलांग लगा दी़।
विज्ञापन


छोटा भाई तेज कुमार उर्फ तेजू (24) उसे बचाने के लिए कूदा। गहरे पानी में जाने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला।

प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी के मुताबिक, विभूति खंड थाना क्षेत्र के विराज खंड-5 तखवा में जगन्नाथ यादव के परिवार में पत्नी के अलावा छह बेटे ओमकार, छोटू, निरंजन, अविनाश व तेज कुमार तेजू हैं।
विज्ञापन


अविनाश की शादी गाजीपुर के हरिहर नगर की नीलम यादव से जून 2015 में हुई थी। दोनों में बनती नहीं है। दो साल मायके में रहने के बाद कुछ दिन पहले ही नीलम आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर मचा कोहराम

परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन से पति- पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह भी कहासुनी हुई। मामला बढ़ा तो अविनाश खुदकुशी की धमकी देता हुआ निकल गया।

इस पर तेज कुमार भी उसके पीछे दौड़ा। अविनाश ने कठौता झील में छलांग लगा दी। यह देख तेजू भी झील में भाई को बचाने के लिए कूदा। लेकिन गहरे पानी में जाने से दोनों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर तखवा में कोहराम मच गया। गांव के सभी लोग कठौता झील की तरफ भागे। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव बाहर निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed