{"_id":"60e216ec8ebc3ec2061da279","slug":"two-brothers-died-in-pond-lucknow-news-lko5854867185","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। माल क्षेत्र में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए दो मासूम भाइयों की शनिवार को डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मां आरती देवी की मांग पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोपरामऊ गांव निवासी मुकेश कुमार के दो मासूम बेटे रिषभ (10) और यशू (8) अपने दोस्तों शिवांश व दो अन्य बच्चों के साथ शनिवार को घर से बाहर खेलने गए थे। खेलते हुए बच्चे गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित मोहामा तालाब में नहाने पहुंच गए। सभी बच्चे एक साथ तालाब में उतर गए। रिषभ व यशू नहाते हुए गहराई की पहुंच गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख साथ में गए बच्चे चीखते चिल्लाते हुए गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ग्रामीणों दी। सूचना मिलते ही परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
गोताखोरों की मदद से दोनों को शाम करीब पांच बजे तालाब से बाहर निकाला गया और उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत मासूमों के परिवार में पिता मुकेश कुमार, मां आरती देवी व तीन साल की छोटी बहन रोशनी उर्फ लाडो है। एसओ रामसिंह ने बताया कि मासूमों की मां ने बच्चों की मौत का कारण जानने के लिए तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।