{"_id":"67750ffb9d8fba43770c9fe8","slug":"two-brothers-died-after-drowning-in-a-pond-in-sadarpur-thana-in-sitapur-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: तालाब में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौत, खेल खेल में बत्तख पकड़ने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: तालाब में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौत, खेल खेल में बत्तख पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
Wed, 01 Jan 2025 03:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Jan 2025 03:20 PM IST
सार
सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में दो मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बत्तख पकड़ते समय गहरे तालाब में डूब गए।
विज्ञापन
घटना से परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के देवकलिया गांव में दो मासूम भाई खेल-खेल में बत्तख पकड़ने के दौरान तालाब में डूब गए। गहरे पानी मे डूबकर दोनों भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद मासूमों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
सदरपुर थानाक्षेत्र के देवकलिया निवासी परिजनों के मुताबिक इलियास का पुत्र तैमूर (5) कमलापुर इलाके के खानपुर निवासी फुफेरे भाई अर्श (5) के साथ गांव के बाहर तालाब किनारे खेल रहा था। इस दौरान दोनों की नजर तालाब में गांव में पली बत्तख पर पड़ी।
विज्ञापन
बत्तख को देख दोनों भाई पकड़ने के लिए आगे बढ़ गए। इसी दौरान अचानक तालाब में चले गए और फिसलकर गहरे पानी में पहुंच गए। ग्रामीणों की मानें तो हादसे के समय कोई भी आसपास मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद परिजन ढूंढते हुए पहुंचे तो देखा कि दोनों बच्चों के शव गहरे तालाब के बीच में उतरा रहे हैं। काफी प्रयास के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। एक साथ दो बच्चों की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन