फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two boys and a young man died due to drowning in Gomti river

गोमती नदी में पलटी नाव, दो बालकों समेत तीन की डूबकर मौत, पांच लोग तैरकर निकले बाहर

Fri, 21 Sep 2018 02:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Sep 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
Two boys and a young man died due to drowning in Gomti river
मौके पर लोगों से जायजा लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
फैजाबाद के कुमारगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के गोमती नदी में नाव पलटने से उसमें सवार लाठ लोग डूब गए। पांच लोग तो तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए लेकिन दो बालकों समेत तीन लोगों की जान चली गई। घंटों मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों के शव निकाले। 
विज्ञापन


कुमारगंज थाना क्षेत्र अतर्गत पूरे हरिहर आदिलपुर गांव के आठ लोग जगदीशपुर में मोर्हरम के तहत जियारत करने गए थे। वहां से लौटते वक्त गोमती नदी पार करने के लिए सभी नाव पर सवार हुए। नाव जब नदी के बीच पहुंची तभी असंतुलित होकर पलट गई। पांच लोग तैरकर बाहर निकल आए और तत्काल किसी तरह पुलिस को खबर की गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएसी फ्लड कंपनी को भी मौके पर बुलाकर सहायता मांगी। गोताखोरों को भी बुलाकर डूबे तीन लोगों की तलाश कराई गई। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नदी से तीन शव बरामद किए। मृतकों में मो. हसीब (13), मोहम्मद शरीफ (12) और मो. मुईद शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed