{"_id":"b510f66d36ad1da987ed59abe04c7e38","slug":"two-bothers-rapped-with-widow-in-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दो जेठों ने मिलकर की बहू के साथ दुराचार की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: दो जेठों ने मिलकर की बहू के साथ दुराचार की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला,रिसियामोड़ (बहराइच)
Updated Sun, 20 Sep 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति के लालच में चचेरे भाई की विधवा पर शादी का दबाव बनाया। बहू के इन्कार करने पर दोनों ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। आरोपी फरार हैं।
रिसिया के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला के पति की अरसा पूर्व मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। इसके अलावा पुश्तैनी मकान और 15 बीघा खेत है।
पति की मौत के बाद उसके चचेरे जेठ की नजर महिला की संपत्ति पर है। चचेरे जेठ मुंशरिफ और रंगई अरसे से विधवा महिला पर किसी एक के साथ निकाह करने का दबाव बना रहे थे लेकिन महिला दूसरी शादी करने को तैयार नहीं थी।
महिला का कहना है कि शुक्रवार को उसके दोनों चचेरे जेठ घर पर आ धमके और रेप का प्रयास किया। महिला का कहना है कि उसके शोर मचाने पर जब गांव के लोग दौड़े तब जान बच सकी। पीड़िता ने शनिवार दोपहर थाने पहुंचकर मुंशरिफ और रंगई को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।