{"_id":"68b36321eb1a86441d043cf5","slug":"two-bikes-collide-one-dead-lucknow-news-c-13-knp1002-1361321-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत
Sun, 31 Aug 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना।
लखनऊ। निगोहां में बृहस्पतिवार को सुदौली मोड़ के पास दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहनलालगंज के गौरा गांव निवासी सत्य प्रकाश (35) की मौत हो गई। जबकि दोस्त मामूली रूप से चोटिल हो गया।
सत्य प्रकाश के चचेरे भाई कमलेश ने बताया कि भाई रायबरेली के बछरावां स्थित फैक्टरी में दोस्त उज्ज्वल के साथ नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक उज्ज्वल चला रहे थे। रास्ते में सुदौली मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हेलमेट लगाए होने के कारण उज्ज्वल को मामूली चोटें आईं, जबकि सत्य प्रकाश सिर के बल सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार चला गया। उज्ज्वल ने सत्य प्रकाश को पीजीआई के ट्रॉमा-2 पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। सत्यप्रकाश के परिवार में पत्नी दुर्गेश कुमारी, एक बेटा और एक बेटी है। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी के मुताबिक मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)