फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two bangladeshi arrested

Lucknow News: जाली आधार व पैन कार्ड के साथ दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

Thu, 08 Dec 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Two bangladeshi arrested
एसटीएफ ने कमता चौराहे से बुधवार दोपहर दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी बिलाल पूर्वी जोन में 2021 में पड़ी कई डकैतियों का आरोपी है।
विज्ञापन

कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। चिनहट थाने में विदेशी नागरिकता अधिनियम, जालसाजी व कूटरचना का केस दर्ज कराया है।
एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही के मुताबिक, आरोपियों में वागेरहत मरोहगुंज तोनंगवड़ कलिकावाड़ी निवासी मो. बिलाल खान और पिरिसपुर जियानगर परतासी का एस. खान है। दोनों के पास से जाली आधार व पैन कार्ड और एक मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी के मुताबिक, पिछले साल बिलाल के साथी हमजा की मुठभेड़ में मौत हो गई थी, जबकि रवीउल गिरफ्तार किया गया था।
कुछ दिन फरार रहने के बाद बिलाल शहर लौट आया था और मामा के बेटे रवीउल की जमानत के लिए वकील के संपर्क में था। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बिलाल ने कुबूला कि दिल्ली के राजकुमार गुप्ता से 20 हजार में जाली आधार व पैन कार्ड बनवाया था। इन जाली दस्तावेजों से एक सिम भी लिया था।
गिरोह के कई साथियों के नाम उगले
डिप्टी एसपी के मुताबिक, बिलाल ने कुबूला कि गिरोह में शेख रूबैल, आलम, हमजा, असलम और रवीउल है। इन सभी ने लखनऊ व आसपास के इलाकेे में कई जगह डकैतियां व चोरी की वारदात कीं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई वारदातें अंजाम दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed