{"_id":"6513cd0744b0bb314b06f2c7","slug":"two-arretsed-after-police-encounter-in-ambedkarnagar-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: अलग-अलग मुठभेड़ में तस्कर व छात्रा के अपहरण व छेड़छाड़ का आरोपी घायल, दोनों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: अलग-अलग मुठभेड़ में तस्कर व छात्रा के अपहरण व छेड़छाड़ का आरोपी घायल, दोनों के पैर में लगी गोली
Wed, 27 Sep 2023 12:04 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:04 PM IST
सार
अंबेडरकनगर में दो जगहों पर हुई मुठभेड़ में छेड़छाड़ का आरोपी व तस्कर घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी है। युवक ने छात्रा के अपहरण का प्रयास किया था और छेड़छाड़ का आरोपी था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर जनपद की पुलिस की मंगलवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई। बसखारी में जहां बदमाशों की टॉप टेन सूची में शामिल पशु तस्कर वली उल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महरुआ में छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ लिया गया। इन दोनों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ की पहली घटना महरुआ थाना क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया में मंगलवार रात साढ़े दस बजे हुई। बीते दिनों कक्षा 11 की छात्रा के अपहरण की कोशिश और छेड़छाड़ में नामजद आरोपी कुलदीप गुप्त निवासी सरखने किसुनीपुर को पुलिस टीम ने घेर लिया। पुलिस के अनुसार बचने के लिए उसने फायरिंग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 16 साल बाद भी नहीं हुई मकान की रजिस्ट्री: अस्पताल से वॉकर के सहारे पहुंचे गुप्ता जी, बोले- जिंदगी नरक हो गई
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 5000 करोड़ का कारोबार: मोटो जीपी और इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से UP की ग्लोबल ब्रांडिंग, एक लाख से अधिक आर्डर मिले
जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगते ही वह गिर पड़ा। इसके बाद उसे पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी के करीब दो घंटे बाद बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर के पास मुठभेड़ में गो तस्कर निषादनगर निवासी वली उल्लाह को पुलिस ने पकड़ लिया।
यहां गो तस्कर की फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। तस्कर के भी पैर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अजीत सिन्हा ने बताया कि दोनों घायलों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।