{"_id":"6616e10a588a9f95a40b4a84","slug":"two-arrested-including-bullion-businessman-raebareli-news-c-101-1-slko1032-113142-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सराफा व्यवसायी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सराफा व्यवसायी समेत दो गिरफ्तार
Thu, 11 Apr 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज के रुकुनपुर बैखरा गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सराफा व्यवसायी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रुकुनपुर बैखरा गांव निवासी संगीता पत्नी देशराज के घर में चार अप्रैल की रात चोरी की घटना हुई थी। संगीता ने तहरीर देते हुए गांव के ही दिनेश कुमार के खिलाफ जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था। वहीं बुधवार को पुलिस ने दिनेश कुमार को प्राथमिक विद्यालय रुकुनपुर बैखरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी से पूछताछ के बाद जेवर खरीदने वाले अमावां कस्बे के सराफा व्यवसायी राजेश सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जेवरात चोरी करने की बात कबूल करते हुए बताया कि अमावां के सराफा व्यापारी ताजपुर थाना मिल एरिया निवासी राजेश सोनी को जेवर बेचे थे। पुलिस ने राजेश की दुकान से जेवर बरामद कर गिरफ्तार किया।