{"_id":"62c745d41a3e33127a58b86a","slug":"two-arrested-in-harrassment-lucknow-news-lko6386130156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले गए जेल, छात्राएं जा सकेंगी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचले गए जेल, छात्राएं जा सकेंगी स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। काकोरी में दो शोहदों की हरकत और उनकी धमकी से डरी-सहमी दो बहनें करीब 15 दिन बाद अब स्कूल जाना शुरू करेंगी। उनसे छेड़खानी करने वाले दोनों मौसेरे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिकायत पर ढिलाई दिखाने में काकोरी प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस एक्शन में दिखी।
गिरफ्तारी पर पीड़ित छात्राओं के पिता ने राहत की सांस ली है। शोहदों से धमकी मिलने के बाद दहशत की वजह से दोनों बहनों ने विद्यालय जाना भी छोड़ दिया था। बृहस्पतिवार शाम को दोनों बेटियों के चिकित्सकीय परीक्षण के बाद थाने पहुंचे पिता ने कहा कि अब हमें सुरक्षा का अहसास हुआ है। छोटी बेटी सोमवार से स्कूल जाएगी। बड़ी बेटी ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की है, कॉलेज में दाखिले के लिए वह भी घर से निकल सकेगी। वारदात के बाद उसने स्नातक में दाखिला न कराने का मन बना लिया था। लेकिन दबंग आरोपियों पर कार्रवाई से उनमें साहस जगा है।
डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक, दोनों बहनों से छेड़छाड़ में आरोपियों लक्की यादव निवासी टिकरिया काकोरी और उन्नाव के थाना हसनगंज निवासी उसके मौसेरे भाई अंकुर यादव को दुर्गागंज पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। 25 जून की रात करीब 9 बजे दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में दादी को खाना देने जा रही दोनों बहनों से छेड़खानी की थी। दोनों बहनें आरोपियों से भिड़ गई थीं और अंकुर का मोबाइल छीन लिया था। मनचलों ने दोनों को अंजाम भुगतने के लिए धमकाया भी था। मोबाइल के आधार पर बृहस्पतिवार को सर्विलांस सेल व काकोरी पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस करेगी छात्राओं की सुरक्षा
एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, छात्राओं के घर पर स्थानीय चौकी प्रभारी, पॉलीगॉन की टीम लगातार निगरानी करेगी। जब तक छात्राएं अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करती है, उनकी सुरक्षा लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की जिम्मेदारी है। पुलिस टीम प्रतिदिन पीड़ितों के घर जाकर उनसे सीधा संवाद करती रहेगी।
सात दिन तक मामले को टालती रही पुलिस
परिवारीजनों ने आरोप लगाया था कि छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। सोमवार को उच्चाधिकारियों से शिकायत पर सातवें दिन केस तो दर्ज कर लिया गया लेकिन आरोपियों को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जांच कराई और लापरवाही में काकोरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह व चौकी प्रभारी अभिमन्यु को बुधवार को निलंबित कर दिया था।