फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested in fraud of Rs 1.29 crore

Lucknow News: 1.29 करोड़ की ठगीे में दो गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in fraud of Rs 1.29 crore
लखनऊ। बरेली निवासी भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक शुकदेव नंदी को डिजिटल अरेस्ट करके 1.29 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एसटीएफ ने शनिवार को इकाना स्टेडियम के पास दो जालसाजों को गिरफ्तार किया। आरोपी जालसाजों को अपना खाता कमीशन पर प्रयोग करने के लिए देते थे। दोनों के ही खातों में ठगी की रकम मंगवाई जाती थी।
विज्ञापन


एएसपी एसटीएफ लाल प्रताप सिंह के अनुसार शुकदेव नंदी को सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर जालसाजों ने तीन दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। आरोपियों ने उनको डरा-धमकाकर 1.29 करोड़ रुपये ठग लिए थे। इस मामले में बरेली साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया था। पांच जुलाई को इस मामले में पुलिस ने चार जालसाजों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि ठगी की रकम पीजीआई वृंदावन योजना रियल एस्टेट कंपनी नारायणी इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर प्रदीप कुमार सिंह और वजीरगंज न्यू बस्ती निवासी महफूज के खाते में मंगवाई गई थी। एसटीएफ की टीम ने शनिवार को प्रदीप को एसटीएफ ने इकाना स्टेडियम और आरोपी महफूज को अयोध्या हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, दो पैन कार्ड और क्रिप्टो वैलेट से संबंधित दस्तावेज मिले। आरोपी प्रदीप कुमार सिंह मूल रूप से अयोध्या के बीकापुर खेमासराय गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed