{"_id":"62dda84dc5540f422664aee6","slug":"two-arrested-in-case-of-namaz-in-lulu-mall-lucknow-news-lko640991513","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सआदतगंज के चौपटिया इलाके के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनाें ने बताया कि लुकमान के कहने पर मॉल में नमाज पढ़ी थी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में सआदतगंज के कच्चा पुल चौपटिया निवासी मो. इरफान और कटरा विजन बेग का सऊद शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों जरदोजी कारीगर हैं। बकरीद की छुट्टी थी। दोनों आसपास रहते हैं, इसीलिए 12 जुलाई को लुलु मॉल एक साथ घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कुबूल किया कि वह घूमते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर सामना लुकमान से हुआ। लुकमान मदरसा चलाता था। वहीं नमाज भी पढ़ाता था। मॉल में वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ नमाज पढ़ने जा रहा था। उसने इरफान और सऊद से पूछा कि अशर के नमाज का समय हो गया है। तुम लोगों ने नमाज पढ़ी। जवाब में नहीं सुनते ही उसने कहा कि हम लोग पढ़ने जा रहे हैं। साथ में आ जाओ। इस पर दोनों ने जमात में शामिल होकर नमाज पढ़ी।
इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें लुकमान, मो. रेहान, नोमान, आतिफ खान को 19 जुलाई को पकड़ा गया। वहीं 23 जुलाई को सआदतगंज के आदिल और 24 जुलाई को इरफान और सऊद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, नमाज पढ़ने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
यह था मामला
लुलु मॉल का उद्घाटन बकरीद के दिन 10 जुलाई को हुआ। मॉल की दूसरी मंजिल पर 12 जुलाई को आठ युवकों ने बिना अनुमति के नमाज पढ़ी जिसका वीडियो 13 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई। विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मॉल में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान कर दिया जिसे लेकर हंगामा हुअ। इस मामले में मॉल के जनसंपर्क अधिकारी सिब्तैन हुसैन ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अब तक इस मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।