फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for taking liquor to Bihar for election use

Lucknow News: चुनाव में इस्तेमाल के लिए बिहार ले जा रहे थे शराब, दो गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for taking liquor to Bihar for election use
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर।
लखनऊ। पंजाब से अवैध शराब की तस्करी कर बिहार ले जा रहे दो लोगों को गोसाईगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डीसीएम में 10 टन लोहे के पाइप के पीछे अलग अलग ब्रांड की 14,484 बोतल शराब छिपाकर ले जा रहे थे। आरोपी पटना में 30 लाख की शराब को तीन गुने दाम, करीब एक करोड़ में बेचने वाले थे।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में रहने वाले दिनेश कुमार परमार और जगदीश को गोसाईगंज के कबीरपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी डीसीएम का नंबर प्लेट और चेसिस नंबर बदलकर शराब की तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वाहन संख्या UP 23 BT 0307 में बैठे दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। गाड़ी चला रहे दिनेश और उसके बगल में बैठे जगदीश ने बताया कि वे लोहे की पाइप लेकर जा रहे हैं। कागज मांगने पर उन्होंने आरके इंटरप्राइजेज दिल्ली से जारी 10 टन लोहे के पाइप का बिल दिखाया। यह बिल विपिन इंटरप्राइजेज असम के नाम तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेल्डिंग कर छिपाई थी शराब : पुलिस ने डीसीएम की चेकिंग की तो वाहन के पीछे लोहे का करीब 1.5 फुट लंबे पाइप की वेल्डिंग की गई थी। इसके ऊपर 20 फुट लंबे कुल 120 पाइप लदे थे। संदेह होने पर पुलिस ने जब डीसीएम के ऊपर से पाइप हटाकर चेक किया गया तो भीतर बड़ी संख्या में गत्तों में शराब रखी मिली। बरामद शराब हिमाचल प्रदेश में निर्मित है, जो चंडीगढ़ में ही बिक्री के लिए वैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed