फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for stealing goats from car

Lucknow News: कार से चोरी करते थे बकरियां, दो गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing goats from car
मोहनलालगंज। कार से बकरी चोरी करने वाले बाराबंकी के गढी मंसारा निवासी शारिक अब्बास और बंथरा के रतौली खटोला निवासी सूरज भोला को मोहनलालगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि सुलसामऊ के विकास कुमार व रामफेर की बकरियां मंगलवार को चोरी हो गई थीं। सीसीटीवी फुटेज में कार सवार आरोपी नजर आए। बुधवार को इन्हें सैय्यद बाबा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बकरियों को बेचकर मिले सात हजार रुपये और चोरी में इस्तेमाल कार बरामद हुई है। आरोपियों ने बताया कि बकरियों को बाराबंकी के हैदरगढ़ के बाजार में 17 हजार रुपये में बेचा था। दोनों पर मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, सुशांत गोल्फ सिटी और सरोजनीनगर थाने में चोरी की धारा में पहले से केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed