फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for passing overloaded vehicles after taking bribe, case filed against ARTO and eight others

Lucknow News: रिश्वत लेकर पास कराते थे ओवरलोड वाहन, दो गिरफ्तार, एआरटीओ व आठ अन्य के खिलाफ केस

Fri, 14 Nov 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for passing overloaded vehicles after taking bribe, case filed against ARTO and eight others
अ​धिकारियों और दलालों की मिलीभगत से हाईवे पर दाैड़ रहे ओवरलोड वाहन।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


लखनऊ। परिवहन विभाग के अधिकारियों से सेटिंग हो तो आपका वाहन कितना ही ओवरलोड हो, बिना रोकटोक के जिलों की सीमा से पास हो जाएगा। बस इसके लिए आपको रिश्वत देनी होगी। दलालों के माध्यम से चल रहे इस सिंडिकेट का खुलासा करते हुए एसटीएफ ने मंगलवार को मड़ियांव से सीतापुर के सिधौली निवासी दलाल अभिनव पांडेय और डंपर चालक कानपुर सजेती कुरिया गांव निवासी कपिल को गिरफ्तार किया है।



पूछताछ में दलाल ने एक एआरटीओ, दो दीवान, एक पीटीओ और अपने अन्य सहयोगियों के नाम बताए हैं। मड़ियांव थाने में बुधवार को एआरटीओ सहित नौ लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। परिवहन के अधिकारी व कर्मचारी प्रति वाहन छह हजार रुपये महीना लेते थे। रुपये देने के बाद ओवरलोडेड वाहन बड़े आराम से शहर की सीमा पार कर लेता था।
विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी की मिलीभगत से मौरंग व गिट्टी के ओवरलोडेड ट्रक व डंपर का परिचालन हो रहा है। इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। एसटीएफ की टीमों को छानबीन के लिए लगाया गया था। एसटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय को मंगलवार रात आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि इस गोरखधंधे से जुड़ा एक दलाल खदरी मोड़ पर अपनी गाड़ी से आने वाला है। इसपर एसटीएफ की टीम ने भिठौली ओवरब्रिज के पास कार सवार सीतापुर सिधौली निवासी अभिनव पांडेय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से सेटिंग करके वह ओवरलोडेड वाहनों को पास कराने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों तक पहुंचते थे प्रति वाहन छह हजार रुपये



आरोपी ने बताया कि वह प्रति ट्रक सात हजार रुपये वसूलता है और छह हजार रुपये परिवहन विभाग के लोगों को बतौर रिश्वत देता है। रुपयों के साथ गाड़ी का नंबर भी अधिकारियों को भेज दिया जाता है। इसके बाद उक्त ओेवरलोडेड गाड़ी को बिना किसी रोक-टोक के ही पास कर दिया जाता है। रास्ते में उस गाड़ी को कोई भी नहीं रोकता। दलाल अभिनव की मदद से एसटीएफ और मड़ियांव पुलिस ने आईआईएम तिराहे के पास से मौरंग से लदे ओवरलोडेड डंपर के चालक कपिल को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास मिला ये सामान

एसटीएफ की टीम ने पकड़े गए आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक डायरी, दो रजिस्टर, एक पैनकार्ड, एक डीएल, एक आधार कार्ड, एक कार, एक डंपर, खनिज के दस्तावेज, कांटे की पर्ची और टैक्स इन्वॉयस मिला है।




एआरटीओ, दो दीवान और एक पीटीओ का नाम आया सामने



पकड़े गए आरोपी दलाल व डंपर चालक से पूछताछ में लखनऊ परिवहन विभाग में तैनात एआरटीओ राजू बंसल, दीवान अनुज, गिरिजेश, पीटीओ मनोज भारद्वाज, पूर्व आरटीओ का चालक विनोद यादव और दलाल के भाई रितेश कुमार व साथी सुनील सचान का नाम सामने आया है। इस आधार पर एसटीएफ के इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय की तहरीर पर सभी के खिलाफ मड़ियांव में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1998 की धारा 7, 12 सहित धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत से हाईवे पर दाैड़ रहे ओवरलोड वाहन। 

अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत से हाईवे पर दाैड़ रहे ओवरलोड वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed