फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for damsel exploited on pretext of marriage In Lucknow two other arrested for molesting teenager

Lucknow: शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण... दो गिरफ्तार, किशोरी से छेड़छाड़ के दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए

Sun, 08 Jun 2025 05:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 05:58 PM IST
सार

लखनऊ में पुलिस ने युवती से यौन शोषण करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो अन्य मामलों में किशोरियों से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपी पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Two arrested for damsel exploited on pretext of marriage In Lucknow two other arrested for molesting teenager
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पीजीआई पुलिस ने शनिवार को युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पीजीआई पुलिस ने धोखा देकर यौन शोषण करने, छेड़छाड़ और अश्लीलता की धारा में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पीजीआई के तेलीबाग निवासी वीर उर्फ शहजाद व तस्लीम है। दोनों आरोपी मजदूर हैं, जो मूलरूप से गोंडा में बेगमगंज के रहने वाले हैं। पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी मुलाकात वीर से हुई थी। 
विज्ञापन


आरोपी ने उन्हें शादी का झांसा दिया और यौन शोषण करता रहा। अप्रैल 2024 में गर्भवती होने पर आरोपी उनके साथ रहने लगा। मगर आए दिन यातनाएं देने लगा। पीड़िता ने 25 अक्टूबर 2024 को जब बच्चे को जन्म दिया तो वीर और प्रताड़ित करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती दो जून को आरोपी ने पिटाई कर उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि इस बात का फायदा उठाकर वीर के दोस्त तस्लीम ने उनसे छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश की। ऐसे में पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी।

किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

एक अन्य मामले में मड़ियांव पुलिस ने शनिवार को किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी परचून दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। 

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पल्टन छावनी निवासी शंकर मौर्य (68) है। शुक्रवार को एक किशोरी सामान खरीदने के लिए दुकान आई थी। बच्ची को अकेले देख शंकर ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। मामले की जानकारी होने पर किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी।

होटल में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी दबोचा गया

इसके अलावा रहीमाबाद पुलिस ने होटल में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता ने थाने में पांच जून को केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आनंद है। 



आरोपी ने किशोरी को अपनी बातों में फंसाकर 31 मई को देर रात रहीमाबाद के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। यह वह छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर आरोपी ने किशोरी को पीटा था। आरोपी निजी कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed