{"_id":"624e3ba7cd3bae55f4cb711e8bcb8754","slug":"two-arrested-for-blackmailing-women-in-lucknow-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सिम और फेसबुक आईडी से 200 लड़कियों से अश्लीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सिम और फेसबुक आईडी से 200 लड़कियों से अश्लीलता
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी आईडी से सिमकार्ड लेकर महिलाओं से अश्लीलता करने वाले शिवकमल और अभिषेक शर्मा को सोमवार दोपहर पुलिस ने दबोच लिया। शोहदों ने दो महीने से आशियाना व कृष्णानगर की 200 युवतियों-महिलाओं की नींद हराम कर रखी थी।
विज्ञापन
कई महिलाओं ने वीमेन पावर लाइन 1090 में भी शिकायत की थी। शोहदों के पास से विभिन्न कंपनियों के चार सिमकार्ड भी मिले हैं। आशियाना थाना के किला चौकी इंचार्ज शेरबहादुर मौर्या ने बताया कि कुछ दिनों से इलाके की महिलाएं अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो व मैसेज आने की शिकायत कर रही थीं।
विज्ञापन
नंबरों की छानबीन की गई तो आईडी फर्जी निकली। इस बीच कुछ महिलाओं ने वीमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत की। वीमेन पावर लाइन के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चारों नंबर पर संपर्क करके उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
बुलाने पर आए भी नहीं। सिर्फ भद्दे मैसेज करने के लिए मोबाइल फोन में सिमकार्ड लगाते और फिर बंद कर देते। चारों नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए। सोमवार दोपहर शोहदों के मोबाइल फोन पर चार में से एक सिम फिर से चालू हो गया।
लड़कियों के नाम से बनाते थे आईडी
शोहदों की लोकेशन स्मृति उपवन चौराहा पर मिल रही थी। आशियाना पुलिस से संपर्क कर शोहदों की घेराबंदी कर दबोच लिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शिवकमल शादीशुदा है और पेंटिंग का काम करता है।
जबकि अभिषेक अविवाहित है और एमए पास करके नौकरी की तलाश में है। दोनों एसएस सेकंड सेक्टर डी वन एलडीए कॉलोनी में रहते हैं। दोनों ने फर्जी आईडी से सिमकार्ड कहां से लिए? यह पता लगाया जा रहा है।
चौकी इंचार्ज ने कहा कि फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वीमेन पावर लाइन के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शोहदे युवतियों को ब्लैकमेल भी करते थे।
कई युवतियां शातिरों को झांसे में आकर बातचीत करती थीं। उनकी कॉल रिकॉर्ड कर शोहदे रुपये ऐंठते थे। शोहदों के मोबाइल फोन से कई रिकॉर्डिंग भी मिली हैं।
अभिषेक शर्मा ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना रखी थीं। इसमें ज्यादातर लड़कियों के नाम से भी थीं। वह लड़कियों वाली आईडी से युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था।
चैटिंग करते हुए वह लड़कियों को मिलने के लिए बुलाता। जब लड़कियां मिलने आतीं तो वह फर्जी आईडी वाली लड़की का भाई या दोस्त बनकर उनसे मुलाकात कर दोस्ती कर लेता था। इसके बाद वह लड़कियों के फोटो खींचकर उनसे रुपया वसूलता था।