फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested after encounter in Kotwali harpur in Sitapur.

Sitapur: सीतापुर में 25 हजार के दो इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक ही बाइक से जा रहे थे दोनों आरोपी

Sat, 16 Dec 2023 11:02 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Dec 2023 11:02 AM IST
सार

सीतापुर की लहरपुर कोतवाली में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। वारदात में दोनों बदमाश घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Two arrested after encounter in Kotwali harpur in Sitapur.
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले की कोतवाली लहरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास बिना नंबर की बाइक और अवैध असलहे पाए गए हैं। थाना सकरन के जालिमपुर निवासी हारून और थाना रेउसा के सुपौली निवासी मोहम्मद जलील शातिर अपराधी है।

विज्ञापन


दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस को काफी दिनों से उनकी तलाश थी। भदफर चौकी क्षेत्र में शारदा नहर पुल के पास दोनों आरोपी बाइक से जा रहे थे। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र बहादुर और उनकी टीम ने दोनों को संदिग्ध जानकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायर की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सभी पात्र गरीब वृद्धों को पेंशन देगी प्रदेश सरकार, ऑनलाइन पोर्टल के जरिये कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का तंज: मप्र में जिसकी वजह से सरकार बनी बीजेपी ने उसे ही कर दिया दुखी, लाडली योजना का जिक्र


आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने फायरिंग की जो कि आरोपियों के पैर में लगी। इसके बाद वह गिर गए और पुलिस टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो फोन, एक बाइक और दो तमंचे बरामद हुए हैं। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी काफी दिन से फरार थे। उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। ठीक होने पर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed