{"_id":"623f7663cb76dd05df68df3c","slug":"two-another-arrested-in-45-crore-fraud-lucknow-news-lko62328288","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 करोड़ के गबन में दो और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 करोड़ के गबन में दो और गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने केनरा बैंक में हुए 45 करोड़ रुपयेे के गबन के मामले में शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में केनरा बैंक के मैनेजर अखिलेश कुमार समेत चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ये लोग बैंक खातों में जमा रकम फर्जी दस्तावेजों के जरिये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर हड़प लेते थे। मामले में दो अन्य आरोपियाें को पुलिस तलाश कर रही है।
कृष्णानगर इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय ने बताया कि गबन के आरोपी केनरा बैंक के मैनेजर अखिलेश कुमार का सहयोग करने वाले मुकेश कुमार निवासी पिपरा भानमत्ती, थाना सलेमपुर, देवरिया और सुशील कुमार निवासी प्रेमनगर, गढ़ी कनौरा, आलमबाग को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। जेल में निरुद्ध बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार ने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में अमित कुमार व पूर्व सैन्यकर्मी मेजर उर्फ ओमप्रकाश, राजेश सिंह, मुकेश व सुशील समेत छह लोगों के गबन में शामिल होने की जानकारी दी थी। इसमें से अखिलेश कुमार, अमित, ओमप्रकाश व राजेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ऐसे करते थे धोखाधड़ी
केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख मनोज कुमार मीणा ने 31 जनवरी 2021 को कृष्णानगर कोतवाली में आरोपी मैनेजर अखिलेश कुमार के खिलाफ 45 करोड़ की हेराफेरी का केस दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक, बैंक प्रबंधक अखिलेश, अमित, ओमप्रकाश, राजेश, मुकेश व सुशील मिलकर गबन करते थे। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी के खाते में जमा 41.76 करोड़ रुपये जाली दस्तावेजों से हेराफेरी करके एक निजी फर्म के खाते में ट्रांसफर किए थे। उक्त खाते को अमित संचालित करता था। इसके अलावा कई अन्य सरकारी व निजी लोगों के बैंक खातों में जमा रकम की आरोपियों ने एफडी बनाकर हेराफेरी की थी।