{"_id":"6834cf4a1716953b0f0e98db","slug":"two-accused-who-fired-bullets-at-property-dealer-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1222368-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्राॅपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्राॅपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 27 May 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 27 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्राॅपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। सर्वोदय नगर में खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद के बाद बाराबंकी निवासी प्राॅपर्टी डीलर मुर्सलीन पर गोलियां बरसाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मुर्सलीन का चचेरा बहनोई भी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्काॅर्पियो गाड़ी, एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।
एडीसीपी ने बताया कि वारदात में शामिल मुख्य आरोपी सेक्टर-7 विकासनगर निवासी अरशल गाजी और शिवपुरी कॉलोनी इंदिरानगर निवासी फैज अली को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी अरशल घायल मुर्सलीन का चचेरा बहनोई है। अरशल का साथी फैज हाल में ही जेल से छूटकर आया था। विभूतिखंड पुलिस ने पिछले साल उसे हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
दोनों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई है। फैज पर अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। मुर्सलीन पर भी दो एफआईआर हैं। मुर्सलीन के भाई बाराबंकी के बहरौली निवासी असलम ने मामले में अरशल, फैज, फैसल, समृद्ध, अजय, फैजल, शादाब व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताए साथियों के नाम
पूछताछ में अरशल ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर में सर्वोदयनगर में बालाजी भोजनालय पर खाना खाने को लेकर मुर्सलीन से झगड़ा हुआ था। अरशल और उसके साथी मुर्सलीन की तलाश कर रहे थे। इसी बीच शाम के वक्त वह कार से जाते नजर आया। पीछा करने पर मुर्सलीन निर्माणाधीन बिल्डिंग की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ाकर गोली मार दी। मुर्सलीन को तीन गोलियां लगी थीं। पूछताछ में अरशल ने अपने साथियों फरमान, नदीम, समृद्ध और अनिमेष का नाम लिया है।