फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused of assault acquitted due to lack of evidence

Lucknow News: मारपीट के दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

Wed, 23 Sep 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 23 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Two accused of assault acquitted due to lack of evidence
लखनऊ। 13 साल पुराने मारपीट और जातिसूचक गाली देने के मामले में आरोपी मदन सिंह और बाबू लाल को एससी एसटी कोर्ट की विशेष न्यायाधीश नीतू पाठक ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन

वादी मंगलू ने 20 जनवरी 2012 को काकोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर के अनुसार, 3 जनवरी 2012 की शाम गांव के ही मदन सिंह, अमर सिंह, बाबू लाल और बद्री ने पुरानी रंजिश में उन्हें घर में घुसकर पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने विवेचना के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। सुनवाई के दौरान वादी मंगलू की मौत हो गई। उनकी पत्नी मंगला और दूसरी गवाह सुनीत ने कोर्ट में कहा कि उन्हें घटना याद नहीं और उन्होंने कुछ नहीं देखा। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि सरकारी दस्तावेज को औपचारिक सत्यता मान लेने से अपराध साबित नहीं होता बल्कि असली तथ्यों को चश्मदीद गवाहों से साबित करना पड़ता है, जो अभियोजन नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed