फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student Yash suicide case police arrest criminal

LUKNOW : ऑनलाइन गेम में 14 लाख हारने पर छात्र का सुसाइड, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Mon, 29 Sep 2025 04:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 04:00 PM IST
सार

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि जांच अभी जारी है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस केस में तीन और संदिग्धों की भूमिका मिली है। 

विज्ञापन
Student Yash suicide case police arrest criminal
यश की फाइल फोटो।

विस्तार

ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये हारकर जान देने वाले छात्र यश (13) के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड के जमशेदपुर और वाराणसी से दो आरोपियों को पुलिस और साइबर सेल ने पकड़ लिया है। दोनों के खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। इनके अलावा पुलिस को तीन और संदिग्धों के नाम पता चले हैं। इनका कनेक्शन पंजाब से बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि मोहनलालगंज पुलिस और साइबर सेल ने बैंक खातों की डिटेल और मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेकर आरोपियों का पता लगाया। सटीक सूचना पर रविवार को दोनों की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को जमशेदपुर और दूसरे को वाराणसी में पकड़ लिया। वाराणसी में पकड़ा गया आरोपी किशोर है। इसे लेकर टीम लखनऊ रवाना हो चुकी है। वहीं, जमशेदपुर में पकड़े गए आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस जल्द लखनऊ आएगी।
विज्ञापन


एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि जांच अभी जारी है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस केस में तीन और संदिग्धों की भूमिका मिली है। तीनों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed