फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused arrested for theft at retired teacher's house

Lucknow News: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for theft at retired teacher's house
लखनऊ। जानकी विहार निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामनरेश शुक्ला के घर से महज 19 मिनट में करीब 82 लाख रुपये की चोरी करने वाले दो आरोपियों को जानकीपुरम पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार लाख नकदी और 12 लाख के आभूषण बरामद हुए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी के धधरा निवासी मोहम्मद शोएब और जमुआ निवासी रवि रावत है। इन्हें सोमवार को जानकीपुरम विस्तार स्थित सीडीआरआई के पास से पकड़ा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि 29 जुलाई को चोरी पांच अगस्त को मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन

बताया कि सीसीटीवी फुटेज में जानकीपुरम 60 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप की फुटेज में दोनों संदिग्ध बाइक में पेट्रोल भराते दिखे थे। फुटेज को ट्रेस करते हुए पुलिस गुडंबा तक पहुंची, जहां बदमाशों की बाइक बरामद हुई। जांच में बाइक भी चोरी की निकली। गिरफ्तार आरोपी शोएब ने पूछताछ में बताया कि चोरी में उसे 50 हजार और रवि रावत को डेढ़ लाख रुपये मिले थे। रवि ने इसमें से 75 हजार रुपये देकर अपने परिचित शिवम से बुलेट खरीद ली जबकि 30 हजार में एक मोबाइल व बाकी उधार चुकाया है। दोनों ने चोरी किए गए कुछ आभूषण राह चलते लोगों को बेचने की बात भी कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के खुलासे पर उठाए सवाल
रामनरेश की बेटी प्रीति ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि करीब 80 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए थे, जबकि बरामदगी काफी कम है। उनका दावा है कि आरोपी शोएब ने 60 फीट रोड स्थित एक ज्वेलर्स के यहां आभूषण बेचने की बात बताई है। प्रीति ने सवाल उठाया कि जब ज्वेलर्स का जिक्र सामने आया है तो पुलिस उसकी भूमिका की जांच क्यों नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम का कहना कि चोरी का सामान सराफा को बेचने की बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed