{"_id":"680d3914a80d597ce7054cf4","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-mobile-phones-and-selling-them-in-nepal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1176045-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोबाइल चुराकर बेच रहे थे नेपाल में, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोबाइल चुराकर बेच रहे थे नेपाल में, दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 27 Apr 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चुराकर बेच रहे थे नेपाल में, दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। भीड़भाड़ वाली जगहों से मोबाइल चुराकर नेपाल में बेचने के दो आरोपी चालकों को मड़ियांव पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी के 79 मोबाइल और एसयूवी बरामद हुई हैं। दस्तावेज न दिखा पाने पर पुलिस ने एसयूवी सीज कर दी है।
एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कैब चालक बहराइच के रुपईडीहा बाबागंज निवासी विपिन श्रीवास्तव और ई रिक्शा चालक अमीनाबाद के मौलवीगंज निवासी मो. तारिक है। पूछताछ में तारिक ने बताया कि दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई थी। तारिक के मुताबिक अक्सर ई रिक्शे में बैठी सवारी का मोबाइल चुरा लेता था और तुरंत स्विच ऑफ कर देता था। इसके बाद विपिन बहराइच से लखनऊ आकर मोबाइल नेपाल में ले जाकर बेच देता था। नेपाल में मोबाइल ट्रेस नहीं हो सकता है।