फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two accused arrested for selling banned turtles and parrots

प्रतिबंधित कछुए व तोते बेचने में दो आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की टीम को मिली कामयाबी

Thu, 16 Jul 2020 04:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jul 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested for selling banned turtles and parrots
गिरफ्तार किए गए दो युवक - फोटो : amar ujala
लखनऊ के सरोजनीनगर में वन विभाग की टीम ने रुचि खंड एक स्थित नैंसी एक्वेरियम एंड पेट शॉप में प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए और तोते समेत अन्य वन्य जीव-जंतुओं को बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अवध वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि पेट शॉप संचालक शिवम सक्सेना व राजेश कुमार अग्रवाल को पकड़कर उनके खिलाफ सरोजनीनगर थाना में वन्यजीव अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सरोजनीनगर इंस्पेक्टर आनंद शाही के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पेट शॉप रुचि खंड एक निवासी शिवम सक्सेना और राजेश कुमार अग्रवाल की है। वन विभाग के अधिकारियों को वहां प्रतिबंधित प्रजाति के वन्यजीवों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


बुधवार को वन विभाग की टीम ने पेट शॉप में छापा मार जांच की तो सूचना सही पाई। वहां एक एलेक्जेंड्रिन पैराकीट प्रजाति का तोता, चार फ्लैपशैल और एक पाउंड कछुआ तथा करीब 100 किलो समुद्री प्रवाल पाए गए। ये पक्षी व जीव-जंतु अवैध तरीके से खरीदे गए थे। शिवम और राजेश को पुलिस हिरासत में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में सरोजनीनगर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सीएल गुप्ता, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सतीश वर्मा व अभिषेक सिंह, वन दरोगा समरथ सिंह, वन रक्षक राजकुमार और विनोद कुमार तथा सरोजनीनगर की किला चौकी के प्रभारी अजीत कुमार, आरक्षी सचिन सिंह, रवींद्र, राजन व ममता शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed