{"_id":"6af4d5cd9ec315e5190d71cb","slug":"two-accused-arrested-for-opening-fire-on-btech-student-lucknow-news-c-13-lko1096-2003347-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीटेक के छात्र पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीटेक के छात्र पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
गुडंबा। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास बीटेक के छात्र आयाज इमाम खान पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार देर रात अमेठी के गौरीगंज से गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान गुडंबा के अभिषेक ठाकुर और राशिद जमाल के रूप में हुई है। इनसे एक असलहा भी बरामद हुआ है। इससे पहले आरोपी राहुल यादव को जेल भेजा जा चुका है।
एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय के मुताबिक शनिवार रात 11:44 बजे इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास छात्रों के फ्लैट के नजदीक फायरिंग हुई थी। इसमें बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र आयाज को चार गोलियां लगी थीं। छात्र को इंटीग्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना से पहले आरोपियों पर बीकॉम के छात्र जीशान के साथ मारपीट करने और उसे मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। जीशान शिकायत लेकर चौकी और गुडंबा थाने पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की और जांच का भरोसा देकर लौटा दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही फायरिंग की वारदात हो गई। आयाज की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।