फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Twitter suspended UP BJP account.

ट्विटर ने सस्पेंड किया यूपी भाजपा का अकाउंट!

Fri, 17 Apr 2015 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Apr 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
Twitter suspended UP BJP account.

ट्विटर ने उत्तर प्रदेश भाजपा का अकाउंट गुरुवार को सस्पेंड कर दिया। इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन संदेह जताया जा रहा है कि इस अकाउंट द्वारा आगरा के चर्च की घटना से जुड़ी तस्वीरें और एफआईआर की कॉपी शेयर करने पर ऐसा किया गया है। इस अकाउंट से 40 हजार से अधिक लोग जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


@BJPLucknowBJP  को भाजपा के कुछ सबसे सक्रिय पेज में गिना जाता है। इसने 73 हजार से अधिक ट्वीट करके न केवल यूपी, बल्कि देश भर में अपने कार्यकर्ताओं और फॉलोअर्स के बीच अच्छी पकड़ बनाई थी।
विज्ञापन


यूपी में बीजेपी की रियल टाइम अपडेट के लिए हजारों ट्विटर यूजर्स इस पेज पर निर्भर रहने लगे थे। गुरुवार को इस पेज पर आगरा चर्च की घटना की कुछ तस्वीरें पोस्ट करके कहा गया था कि कुछ शरारती तत्वों ने चर्च में तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की एफआईआर कापी भी अपलोड की थी

Twitter suspended UP BJP account.

ये भी लिखा गया था कि तस्वीरों को ध्यान से देखिए, इनमें क्लू छिपे हैं। इन तस्वीरों में मदर मैरी की प्रतिमा और चर्च के लोग नजर आ रहे थे। कुछ देर बाद घटना की एफआईआर की कॉपी भी अपलोड  की गई, लेकिन शाम होने तक इस अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया।

फॉलोअर्स में नाराजगी

अकाउंट सस्पेंड होने के बाद देश भर में फैले इस पेज के फॉलोअर्स ने नाराजगी जतानी शुरू कर दी है। अनंत जैन और चंद्रकांत ने जहां ट्विटर से इस पर सवाल किए, वहीं अंकिता ठाकुर ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया।

अमित शाह ने दी थी बधाई

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गत 1 अप्रैल को इसी अकाउंट को विशेष तौर पर ट्वीट करके यूपी में बीजेपी के डेढ़ करोड़ सदस्य जोड़े जाने पर बधाई दी थी। उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट के जरिये सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed