{"_id":"5939037a4f1c1b831c9c9f68","slug":"twitter-account-will-be-lock-on-objectionable-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर पुलिस की नजर, बिना परमिशन किसी का फोटो भी नहीं कर सकेंगे पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर पर पुलिस की नजर, बिना परमिशन किसी का फोटो भी नहीं कर सकेंगे पोस्ट
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
सोशल साइट ट्विटर पर यदि कोई आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो उसका अकाउंट लॉक कर दिया जाएगा। ट्विटर एकाउंट पर अगर कोई हिंसक धमकियां देता है, किसी भी तरह आतंकवाद को बढ़ावा देता है, किसी के साथ दुर्व्यवहार या उत्पीड़न करता है या किसी को उकसाता है तो इसकी शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर सकती है।
ट्विटर इंडिया इसमें पुलिस का सहयोग करेगा। ट्विटर इंडिया की ओर से लखनऊ में डीजीपी ऑफिस के नवीन सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यशाला में ट्विटर इंडिया की हेड महिमा कौल ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी प्रोफाइल में पोर्नोग्राफी या हिंसक फोटो का इस्तेमाल नहीं कर सकता। किसी की निजी व गोपनीय जानकारी जैसे क्रेडिट कार्ड नंबर, डाक पता या सोशल सिक्योरिटी को ट्विटर पर बिना अनुमति के डालना भी गलत है।
विज्ञापन
किसी फोटो में एक से अधिक लोग हैं तो बिना दूसरे व्यक्ति की अनुमति के ट्विटर पर नहीं डाली जा सकती। ऐसा करने पर एकाउंट हमेशा के लिए लॉक कर दिया जाएगा। कौल ने पुलिस अधिकारियों को ट्विटर के सुरक्षित इस्तेमाल और संवाद के तरीके बताए।