{"_id":"5bd1fc69bdec2269812a8ba7","slug":"twenty-fine-thousand-farmers-will-attend-the-krishi-kumbh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 हजार किसान लेंगे कृषि कुंभ में हिस्सा, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार किसान लेंगे कृषि कुंभ में हिस्सा, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की आय दोगुनी करने के मिशन के तहत प्रदेश में पहली बार हो रहे ‘कृषि-कुंभ’ की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 26 से 28 अक्तूबर तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को सचिवालय में तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) में होने वाले कृषि कुंभ में बड़ी संख्या में कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान जुटेंगे, जो प्रदेश भर से आने वाले किसानों को पारंपरिक खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर आय बढ़ाने के गुर बताएंगे। इसमें 14 तकनीकी सत्र होंगे।
विज्ञापन
पहले दिन उद्घाटन के बाद तीन सत्र होंगे। इसके बाद दूसरे व तीसरे दिन 11 सत्र और होंगे। इसमें 25 हजार किसान भाग लेंगे। प्रत्येक जिले से किसानों को लाने ले जाने, ठहरने और उनके भोजन का बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों से जुड़ा यह पहला ऐसा आयोजन है जहां कृषि, शाकभाजी, उद्यान, पशुपालन, फूलों की खेती, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि यंत्रीकरण, बागवानी, दुग्ध, मत्स्य सहित सभी सेक्टर के बारे में एक साथ विशेषज्ञ जानकारी देंगे। कुंभ में प्रदर्शनियां भी लगेंगी।
शाही ने बताया कि उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह व राज्यमंत्री कृष्णा राज, बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार व उत्तराखंड के कृषि मंत्री डॉ. सुबोध उनियाल खास तौर से मौजूद रहेंगे।
जापान और इस्राइल की कृषि तकनीक जानने का खास मौका
कृषि मंत्री ने बताया कि कुंभ में कम पानी से लाभकारी खेती के अभिनव प्रयोगों के लिए मशहूर इस्राइल और प्राकृतिक संसाधनों को कम से कम नुकसान पहुंचाकर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध जापान की कृषि तकनीक के बारे में किसानों को खासतौर से जानकारी मिलेगी। ये दोनों देश कुंभ के सहयोगी देश के रूप में शामिल हो रहे हैं।
इस्राइल दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी दान अल्लूफ व जापानदूतावास में प्रथम सचिव कृषि एवं खाद्य डॉ. टेटसुआ यूइटाके टीम के साथ कृषि तकनीक पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा करेंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त प्रभात कुमार ने बताया कि कृषि कुंभ में यूपी व जापान के बीच एक एमओयू होगा।
इससे अगले पांच वर्ष तक दोनों के बीच कृषि तकनीक की साझेदारी की जा सकेगी। किसानों को कृषि कुंभ में ऐसी जानकारियां मिलेंगी कि वे अपनी मौजूदा खेती में ही विविधता लाकर 10 गुना तक आय बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में जो सुझाव आएंगे, उसे योजनाओं में स्थान मिलेगा।
पहला सत्र- पानी व कृषि निवेशों का उचित व प्रभावी प्रयोग
दूसरा सत्र - कृषि संबंधी नीतियों व नियमों में सुधार पर चर्चा
तीसरा सत्र- एग्रोक्लाइमेटिक जोन के आधार पर फसलोत्पादन

3000 पदों पर भर्ती जल्द
कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि विभाग में बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही चल रही है। 3000 रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द से जल्द इससे जुड़ी कार्यवाही पूरी की जाएगी। भूमि सुधार निगम को खत्म किए जाने से जुड़े सवाल पर शाही ने कहा कि यह प्रोजेक्ट विश्व बैंक की सहायता से सिफी पांच वर्ष के लिए शुरू किया गया था। इसकी समयसीमा समाप्त हो रही है। आगे जैसी जरूरत होगी, कदम उठाया जाएगा।
मिट्टी जांच की रिपोर्ट पर निर्णय जल्द
मिट्टी जांच के लिए एजेंसियों के चयन में फर्जीवाड़े से जुड़ी जांच पर कार्यवाही न होने पर कृषि मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट परीक्षण की प्रक्रिया में है। जल्दी ही निर्णय होगा।