फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   twelve year girl gang raped by neighburs in lucknow

लखनऊ: सातवीं की छात्रा से दरिंदगी, घर में अकेली पाकर पड़ोस के युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Tue, 14 Feb 2023 12:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 14 Feb 2023 12:32 PM IST
सार

पीड़िता की मां के मुताबिक रविवार सुबह परिवार के सभी लोग घर लौटे तो मासूम छात्रा मां को देखते ही उससे लिपटकर रो पड़ी। मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की बात सुन मां के होश उड़ गए।

विज्ञापन
twelve year girl gang raped by neighburs in lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में घर में अकेली कक्षा सात की छात्रा से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी फोटो खींचने के साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया। जाते समय धमकी दी कि किसी को बताया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल देंगे और जान से मार देंगे। रविवार को घरवालों के लौटने पर मासूम ने आपबीती सुनाई तो मां उसे लेकर थाने पहुंची। छात्रा की मां की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि वह जिस मकान में रहती है उसी में उसकी बहन भी परिवार सहित रहती है। आठ फरवरी को परिवार सहित सभी लोग गांव में आयोजित शादी समारोह में गए थे। 12 साल की बेटी का स्कूल खुला था। उसकी परीक्षा होने वाली थी, इसलिए उसे घर पर ही छोड़ गए थे। 10 फरवरी को छात्रा घर पर अकेली थी तो रात करीब 10 बजे पड़ोस में किराये पर रहने वाले विकास व अभिजीत ने दरवाजे पर दस्तक दी। बेटी ने दरवाजा खोला तो दोनों जबरन अंदर घुस आए।
विज्ञापन


वीडियो व फोटो बनाई, फिर किया दुष्कर्म
आरोप है कि दोनों युवकों ने छात्रा को धमकाते हुए उसके कपड़े उतार कर मोबाइल से वीडियो बना लिया और फोटो भी खींच ली। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। जाते समय दोनों ने कहा कि अगर किसी को बताया तो फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। इससे छात्रा सहम गई और उसने वारदात की जानकारी मां-पिता को नहीं दी। आरोप है कि 11 फरवरी की रात 10 बजे अभिजीत फिर घर पहुंचा और दरवाजा खोलने को कहा। छात्रा ने मना किया तो उसने वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। इससे डर कर छात्रा ने दरवाजा खोल दिया और अभिजीत ने उस रात भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को देखते ही फूटकर रो पड़ी मासूम
पीड़िता की मां के मुताबिक रविवार सुबह परिवार के सभी लोग घर लौटे तो मासूम छात्रा मां को देखते ही उससे लिपटकर रो पड़ी। मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की बात सुन मां के होश उड़ गए। वह आननफानन पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपियों की तलाश करती हुई पहुंची तो दोनों कमरे में ताला बंद कर फरार थे। इसके बाद बेटी को लेकर सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार गिरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित मासूम को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed