यूपी में 12 आईएएस अफसरों के तबादले, दो जिलों के डीएम व चार के मंडलायुक्त बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बृहस्पतिवार शाम 12 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। बांदा व संभल जिलों के डीएम सहित चार जिलों के मंडायुक्त की नियुक्ति में बदलाव किया गया है। प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के कयास बुधवार से ही लगाए जा रहे थे।
अविनाश कृष्ण सिंह को संभल का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अभी तक खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे। वहीं, हीरालाल को बांदा जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जो कि अभी तक लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।
इसके अलावा बस्ती, बरेली, आगरा व गोरखपुर जिलों के मण्डलायुक्तों की तैनाती में बदलाव किया गया है। अनिल कुमार सागर, बस्ती के नए मण्डलायुक्त हैं। इसी तरह रणवीर प्रसाद को बरेली, अनिल कुमार (तृतीय) को आगरा व गोरखपुर का मण्डलायुक्त बनाया गया है।
इन अफसरों के हुए तबादले, यहां मिली तैनाती--
अधिकारी--वर्तमान तैनाती-- नवीन तैनाती
अनिल कुमार सागर-- सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग-- मण्डायुक्त, बस्ती
रणवीर प्रसाद--सचिव, नगर विकास विभाग --मण्डलायुक्त, बरेली
अनुराग यादव--सचिव, नगर विकास विभाग -- प्रतीक्षारत्
अनिल कुमार (तृतीय)-- मण्डलायुक्त, गोरखपुर-- मण्डलायुक्त, आगरा
समीर वर्मा-- सचिव, लोक निर्माण विभाग-- मण्डलायुक्त, गोरखपुर
रंजन कुमार-- दीर्घ कालीन विदेश प्रशिक्षण पर थे-- सचिव, लोक निर्माण विभाग
दिव्य प्रकाश गिरि-- जिलाधिकारी, बांदा-- विशेष सचिव, अल्प संख्यक कल्याण विभाग
हीरा लाल-- प्रबंध निदेशक, लघु उद्योग निगम-- जिलाधिकारी, बांदा
केदार नाथ सिंह-- मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात-- प्रबंध निदेशक, लघु उद्योग निगम
आनंद कुमार सिंह (द्वितीय)-- जिलाधिकारी, संभल-- विशेष सचिव-- बेसिक शिक्षा विभाग
अविनाश कृष्ण सिंह-- मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड-- जिलाधिकारी, संभल
सुजीत कुमार-- स्थानांतरणीय मिशन निदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-- सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद।