फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tv actress rakshanda khan in lucknow

फिल्मों में काम दिलाने के लिए इस अभिनेत्री ने पत्रकारों से लगाई सिफारिश

Fri, 05 Aug 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Aug 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
tv actress rakshanda khan in lucknow
रक्षंदा खान - फोटो : amar ujala

कई धारावाहिकों में प्रमुख भूमिका निभाने वाली रक्षंदा खान उस समय थोड़ी असहज हो गईं जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि वह फिल्मों में क्यों नहीं दिख रही हैं और वापसी के लिए उन्होंने बड़े परदे को क्यों नहीं चुना? रक्षंदा ने कहा कि मेरे पास फिल्मों का कोई ऑफर नहीं है। 

विज्ञापन


रक्षंदा इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने उल्टा पत्रकारों से ही पूछ लिया कि क्या आपका फिल्मों में कोई परिचय है? अगर हो तो मेरे लिए बात करिये। रक्षंदा गुरुवार को लखनऊ में थी। 
विज्ञापन


वह छह अगस्त से शुरू हो रहे ‘ब्रह्मराक्षस-जाग उठा शैतान’ धारावाहिक के माध्यम से छोटे परदे पर वापसी कर रही हैं। ‘हम पांच’, ‘कसम से’ , ‘पवित्र रिश्ता’, ‘जोधा अकबर’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकीं रक्षंदा ने बताया कि मैं तीन सालों के अंतराल के बाद टेलीविजन पर वापसी कर रही हूं और इस वापसी को लेकर काफी उत्साहित हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, सीर‌ियल में रक्षांदा का रोल

tv actress rakshanda khan in lucknow
रक्षंदा खान - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि मेरी बेटी अभी सिर्फ 18 महीने की है और मुझे उसे ध्यान में रखते हुए ही काम करना होता है। धारावाहिक में मोहिनी श्रीवास्तव की भूमिका कर रही रक्षंदा ने बताया कि यह एक ऐसे खतरनाक राक्षस की कहानी है जो नई दुल्हनों पर अपना कहर बरपाता है।

मेरी भूमिका उच्च वर्ग की एक ऐसी चालाक महिला की है जो अपनों की ख्वाहिश पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन उसकी इस छवि के पीछे कुछ और भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed