बड़े काम की हल्दी, दूर करेगी नशे से होने वाला तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा करने वाले लोगों में पैदा होने वाला तनाव अब हल्दी से दूर किया जाएगा। वैज्ञानिकों ने हल्दी में मौजूद महत्वपूर्ण तत्व करक्यूमिन की खोज करने में सफलता हासिल की है।
यह कारनामा लखनऊ और कोलकाता के वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से किया है। सीएसआईआर की लैब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च (आईआईटीआर) के साथ जाधवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस टेक्नोलॉजी हावड़ा के वैज्ञानिकों का इस पर काम जारी है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि नशा करने में सबसे बड़ा नुकसान निकोटिन से होता है। इससे तनाव की समस्या पैदा हो जाती है।
हल्दी में मौजूद एंटी-निकोटिन गुण इससे होने वाले नुकसान को बचाते हैं। करक्युमिन निकोटिन की वजह से लाल रक्त कणिकाओं (आरबीसी) को भी होने वाले नुकसान से बचाता है।
आने वाले समय में मिलेगी मदद
करक्युमिन बायोकेमिकल और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी मैकेनिज्म से यह सुरक्षा देने की जिम्मेदारी पूरी करता है। शोध में शामिल आईआईटीआर के डॉ. एम वर्मा व कोलकाता से डॉ. एम मैती, डॉ. बी चटोपाध्याय और हावड़ा से डॉ. के चटोपाध्याय की रिपोर्ट के मुताबिक, चूहों पर निकोटिन से होने वाले तनाव व डिसऑर्डर को नियंत्रित करने में मदद मिली है।
अब करक्युमिन से होने वाले इस फायदे को गहराई से स्टडी करने की जरूरत है। इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम काम कर रही है। आने वाले समय में निकोटिन से होने वाले नुकसान से लोगों को बचाने में मदद मिलेगी।