फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tulsiani group surrendered black money

तुलसियानी ग्रुप ने सरंडर की 18 करोड़ ब्लैकमनी, नेताओं-अफसरों को बेचे थे 200 करोड़ के फ्लैट

Fri, 18 Nov 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Nov 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
tulsiani group surrendered black money
black money

तुलसियानी ग्रुप के लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ व दिल्ली के 22 ठिकानों पर छापामारी के बाद 36 घंटे तक चली जांच में 200 करोड़ रुपये के फ्लैट बेचकर इनकम टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


ग्रुप ने इस खुलासे के बाद आयकर विभाग के समक्ष 18 करोड़ का कालाधन सरेंडर किया और मौके पर ही चेक से 6.60 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स एवं जुर्माने की आंशिक राशि चुकाई। वहीं एक करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की गई है। छापेमारी में सोने एवं हीरे के जो गहने पाए गए वह जांच के दायरे में नहीं आए। 
विज्ञापन


बुधवार को आयकर विभाग की जांच इकाई की जिन टीमों ने तुलसियानी ग्रुप के कुल 22 ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की थी उसमें लखनऊ को छोड़कर अन्य जिलों में बृहस्पतिवार शाम 6 बजे तक जांच खत्म हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समूह के अनिल कुमार तुलसियानी, महेश तुलसियानी व नरेश तुलसियानी के गोमतीनगर स्थित आवास एवं कार्यालय, सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्रोजेक्ट एवं जॉपलिंग रोड स्थित कार्यालयों में 36 घंटे तक चली जांच में पता चला कि नेताओं, अफसरों व इंजीनियरों को 200 करोड़ के फ्लैट बेचकर करीब 50 करोड़ रुपये के आयकर की चोरी की गई। 

आयकर अफसरों ने फ्लैट बिक्री का ब्योरा एवं दस्तावेज जब्त कर लिया है। आयकर विभाग इन नेताओें, अफसरों व इंजीनियरों से भी पूछताछ कर सकता है। जांच के दौरान माइक्रो फाइनेंस कंपनी एवं फर्जी शेयर कंपनी के शेयर और बेनामी संपत्ति खरीदने के दस्तावेज भी मिले। इसे जब्त कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को लॉकर खोले जाएंगे।

नोटों से भरे आठ लॉकर सील

tulsiani group surrendered black money
डेमो प‌िक

तुलसियानी बंधु के लखनऊ के शहीद पथ के निकट शालीमार हाइट्स के फ्लैट की जांच में कई बैंकों के आठ लॉकर्स का पता चलने पर उसे बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया। 

तुलसियानी बंधुओं ने इन लॉकर्स में नोट होने की बात आयकर अफसरों से बताई है। इसी फ्लैट के एक कमरे को सील किया गया है। अफसरों को उम्मीद है कि सील किए गए हिस्से से आयकर चोरी के साक्ष्य एवं लॉकरों में बड़े पैमाने पर नकदी मिलेगी। 

उधर, नोएडा की आम्रपाली, एआईएमएस एवं इनवेस्टर क्लीनिक बिल्डर्स के कॉर्पोेरेट कार्यालय एवं निदेशकों के आवास की छापामारी बृहस्पतिवार तक चली। अफसरों को यहां कालाधन के रूप में नकदी तो अधिक नहीं मिली लेकिन कालाधन निवेश करके फ्लैट एवं प्लाट खरीदने वालों का ब्योरा जुटा लिया है। खरीद-फरोख्त के दस्तावेज जब्त करके फ्लैट-प्लाट की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed