फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tubewells to be commissioned within one month of submission of estimate: Energy Minister

एस्टीमेट जमा होने के एक माह में चालू हो जाएं नलकूप : ऊर्जा मंत्री

Wed, 28 Oct 2020 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Tubewells to be commissioned within one month of submission of estimate: Energy Minister
मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
किसानों को नलकूप कनेक्शन मिलने में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एस्टीमेट की धनराशि जमा होने के एक माह में नलकूपों को चालू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि औपचारिकता पूरी होने के बाद उपभोक्ता को जल्द और आसानी से कनेक्शन मिले।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर झटपट कनेक्शन, निवेश मित्र पोर्टल तथा निजी नलकूपों के कनेक्शन जारी करने के काम में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ये योजनाएं शुरू की गई हैं इसलिए काम समयबद्ध ढंग से होना चाहिए। उन्होंने निजी नलकूपों के ऊर्जीकरण एवं निवेश मित्र पोर्टल के लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी भी तरह के उत्पीड़न या लापरवाही की शिकायत मिलती है तो दोषी अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि कनेक्शनों में विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पावर कार्पोरेशन के एमडी को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने बिजली कंपनियों के कामकाज की समीक्षा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत मॉनिटरिंग के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय से सही बिल भेजने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर101 आवेदन लंबित हैं जबकि  झटपट पोर्टल पर 5445 आवेदन लंबित है। इसी तरह निजी नलकूप पोर्टल पर 5029 आवेदन लंबित हैं। पावर कार्पोरेशन के एमडी एम. देवराज ने ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी बिजली कंपनियों के एमडी के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कार्यवाही करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed