फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TTE of Pushpak coming from Mumbai to Lucknow turns positive, infection risk on 1.5 thousand passengers

मुम्बई से लखनऊ आ रही पुष्पक एक्सप्रेस का टीटीई निकला पॉजिटिव, डेढ़ हजार यात्रियों पर संक्रमण का खतरा

Wed, 17 Mar 2021 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
TTE of Pushpak coming from Mumbai to Lucknow turns positive, infection risk on 1.5 thousand passengers
पुष्पक एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
पुष्पक एक्सप्रेस का टीटीई बुधवार को कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे ट्रेन के करीब डेढ़ हजार यात्रियों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। टीटीई व उसकी पत्नी को क्वारंटीन कर रेलकर्मियों की जांच करवाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन

 

लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के एक टीटीई वृंदावन कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार 15 मार्च को जंक्शन से ट्रेन के चलने के बाद उन्होंने भोपाल तक टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ ड्यूटी की। इस दौरान आठ सौ से ज्यादा यात्रियों के टिकट चेक किए गए। भोपाल स्टेशन पर वह उतर गए। अगले दिन मुंबई से लखनऊ  आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में भी उन्होंने टिकट चेक किए। बुधवार को पुष्पक सुबह करीब साढ़े आठ बजे लखनऊ जंक्शन पहुंची तो ट्रेन से उतरने पर टीटीई को बुखार महसूस हुआ।

विज्ञापन

 

उसने रेलवे प्रशासन को सूचित किया, जिस पर उन्हें ऐशबाग पॉलीक्लीनिक भेजा गया। यहां से बादशाहनगर रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, टीटीई ने बाहर जाकर पत्नी के साथ कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें दोनों पॉजिटिव आए। उन्होंने बादशाहनगर रेलवे अस्पताल को सूचना दी। इसके बाद दोनों को क्वारंटीन कर दिया गया। टीटीई के पॉजिटिव मिलने की सूचना पर डीआरएम कार्यालय व लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के निदेशक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे राज्यों से जो यात्री यहां आते हैं, उनके नाम, पते, मोबाइल नंबर सहित तमाम जानकारियाें की सूची शासन को भेजी जाती है। इससे किसी के संक्रमित निकलने पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग आसानी से करवाई जा सके। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed