{"_id":"6884c67cf1e08c3f4509aafe","slug":"tte-mark-absent-to-passenger-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1310078-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यात्री गया शौचालय, टीटीई ने कर दिया एब्सेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यात्री गया शौचालय, टीटीई ने कर दिया एब्सेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वैशाली एक्सप्रेस का मामला, यात्री ने डीआरएम से की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। टीटीई की चेकिंग के दौरान सीट पर मौजूद नहीं होना एक यात्री को भारी पड़ गया। टीटीई ने यात्री को एब्सेंट कर दिया। साथ ही सीट दूसरे यात्री को एलॉट कर दिया गया। यात्री शौचालय गया हुआ था।
मामला गाड़ी संख्या 12553 वैशाली एक्सप्रेस का है। ट्रेन के पैसेंजर सोनू यादव ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम से शिकायत दर्ज कराई कि उनका रिजर्वेशन थर्ड एसी बोगी बी-2 की सीट संख्या 21 पर था। वह बोगी में पहुंचे और शौचालय चले गए। जब टीटीई चेकिंग के लिए आए तो सोनू उन्हें सीट पर नहीं मिले। टीटीई ने उन्हें एब्सेंट कर दिया। इसके बाद यह सीट दूसरे यात्री को एलॉट कर दी। जब सोनू वापस लौटे को उन्होंने शौचालय की बात बताई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
बोगी में घुस गया गंदा पानी
गाड़ी संख्या 15132 वाराणसी सिटी गोरखपुर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-2 में यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए सफर दुष्कर हो गया। पैसेंजर विशाल कुमार यादव ने शिकायत की कि शौचालय का पानी स्लीपर बोगी में पहुंच गया, जिससे बैठना मुश्किल हो गया। गंदे पानी की बदबू से दिक्कतें हुईं।