फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TSI filed case against tempo driver in lucknow

थाने के पास टीएसआई को कुचलने की कोशिश, ऑटो में फंसकर घिसटते गए दो सौ मीटर तक

Mon, 31 Dec 2018 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Dec 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
TSI filed case against tempo driver in lucknow
डेमो

लखनऊ के महानगर थाने से चंद कदम दूरी पर गोल मार्केट चौराहे पर बीस सड़क सवारियां उतार रहे ऑटो चालक को रोकने पर उसने टीएसआई देवेश राव को कुचलने की कोशिश की। देवेश ऑटो में फंसकर दो सौ मीटर तक घिसटते चले गए।

विज्ञापन


टीएसआई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया व चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीएसआई देवेश राव के मुताबिक, शुक्रवार को वह गोल मार्केट चौराहे पर तैनात थे। उनके साथ सिपाही गणेश दुबे भी मौजूद था। देर शाम को निशातगंज पुल से गोल मार्केट चौराहे के बीच ऑटो चालक बीच सड़क पर सवारियां उतार रहा था।
विज्ञापन


इस पर उसे पास जाकर रुकने का इशारा किया तो वह ऑटो लेकर तेजी से भागने लगा और उन्हें टक्कर मार दी। खुद को बचाने के लिए टीएसआई ने ऑटो पकड़ लिया। चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। ऑटो में फंसकर वह थाने से आगे पोस्ट ऑफिस तक घिसटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां चौराहे पर तैनात कांस्टेबल गणेश दुबे, राजीव कुमार भदौरिया बाइक से पीछा करते हुए पहुंचे। ऑटो चालक शिवशंकर उर्फ मोनू यादव को दबोच लिया। वह चिनहट के कल्याणी विहार का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार पांडेय के  मुताबिक टीएसआई की तहरीर पर पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed