फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TS Club defeated Arya Academy

Lucknow News: टीएस क्लब ने आर्या अकादमी को हराया

Sat, 02 May 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
TS Club defeated Arya Academy
लखनऊ। टीएस क्लब ने आर्या अकादमी को चार विकेट से मात देते हुए अंडर-12 मुन्नू दादा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। आर्या अकादमी के 131 रन के लक्ष्य को टीएस क्लब ने 26.4 ओवर में छह विकेट खोकर प्राप्त किया। एलसीए न्यू ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में आर्या अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सात विकेट 130 रन बनाए। सौरव कुमार ने 38 और तक्ष रस्तोगी ने 14 रन बनाए। अब्बास और शिवाय ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में टीएस क्लब ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 26.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। समय सिद्धार्थ ने 41 और कुमार सक्षम ने 36 रन बनाए। सौरव कुमार को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed