फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truth behind officers transfer in uttar pradesh.

ये है सोशल मीडिया पर चल रही अफसरों के तबादले की खबर का सच, असमंजस में रही सरकार

Sat, 13 Jan 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Jan 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
truth behind officers transfer in uttar pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के करीब 10 जिलों के डीएम को हटाने और उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती के अलावा चित्रकूट में नए मंडलायुक्त व कुछ जिलों में एडीएम की अदला-बदली के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग की अनुमति शनिवार तक सरकार को नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


हालांकि सोशल मीडिया में पूरे दिन चार-पांच जिलों में नए डीएम के रूप में अफसरों के नाम वायरल होते रहे। दूसरी ओर सरकार इन तबादलों को लेकर असमंजस में नजर आई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण अभियान जारी होने की वजह से इन अफसरों के तबादले के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग को करीब 28 आईएएस और आधा दर्जन पीसीएस अधिकारियों के नाम मंजूरी के लिए भेजे गए थे। सरकार आयोग से अपने प्रस्ताव पर सहमति का इंतजार ही करती रही, शनिवार सुबह से आगरा, इलाहाबाद, झांसी और रामपुर सहित कई जिलों के डीएम को इधर से उधर किए जाने की खबरें सोशल मीडिया पर छा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद के डीएम सुहास एलवाई को आगरा, विशेष सचिव लोक निर्माण राजशेखर को इलाहाबाद, 2008 बैच के आईएएस अनिल ढींगरा को मेरठ, रामपुर के डीएम शिव सहाय अवस्थी को झांसी और बांदा के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को रामपुर का डीएम बनाए जाने की चर्चा वायरल होती रही। सुहास एलवाई के तबादले की चर्चा ने इसलिए जोर पकड़ा क्योंकि दो दिन पहले उनकी पीसीएस अधिकारी पत्नी का आगरा तबादला कर दिया गया था।


इस बीच राज्य सरकार के प्रवक्ता ने चार जिलों में डीएम बदलने जाने की पुष्टि भी कर दी। पर, शासन का नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग आयोग से सहमति की जानकारी न मिलने का हवाला देते हुए ऐसे किसी तबादले से इनकार करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed