{"_id":"5f2010ec8ebc3e63d25a666a","slug":"trust-will-be-formed-for-construction-of-mosque-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के बीच रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट का एलान जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के बीच रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट का एलान जल्द
Tue, 28 Jul 2020 05:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jul 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
जुफर फारुकी (फाइल फोटो।)
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने की तैयारियों के बीच अयोध्या के रौनाही में मिली 5 एकड़ जमीन पर मुस्लिम पक्ष भी जल्द ही मस्जिद का निर्माण शुरू कर सकता है। सुन्नी वक्फ बोर्ड इसके लिए 15 दिनों में ट्रस्ट का एलान कर सकता है। ट्रस्ट के गठन के बाद मस्जिद निर्माण की रूपरेखा तय होगी।
विज्ञापन
सुन्नी वक्फ बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने बोर्ड का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। बोर्ड इस बढ़े हुए कार्यकाल में अयोध्या में मिली 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद निर्माण का कार्य शुरू कर देना चाहता है। उसने इसकी कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी ने बताया कि 15 दिनों के भीतर रौनाही में मिली जमीन पर मस्जिद निर्माण को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। सबसे पहले एक ट्रस्ट का एलान होगा। यह ट्रस्ट रौनाही में मस्जिद, इस्लामिक एजुकेशनल संस्था और लाइब्रेरी का निर्माण कराएगा। निर्माण संबंधी पूरी जिम्मेदारी इसी ट्रस्ट की होगी।
विज्ञापन
निर्माण कैसे होना है, क्या क्या निर्माण होना है, इसके लिए बजट की व्यवस्था कैसे होगी, ये सब ट्रस्ट ही तय करेगा। जल्द ही ट्रस्ट में शामिल 15 सदस्यों के नामों का एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोर्ड के सभी सदस्यों को बैठाकर मीटिंग की जाएगी।
Trending Videos
इसी मीटिंग में 15 नामों पर अंतिम मुहर लगेगी
सूत्रों की मानें तो जुफर फारूकी इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हो सकते हैं। अन्य सदस्यों में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मौजूदा 8 सदस्यों को मौका मिल सकता है। इसके अलावा सरकार के प्रतिनिधि और मुस्लिम धर्मगुरुओं को भी इस ट्रस्ट में जगह दी जा सकती है।