{"_id":"6a272bfad86d94785302286b","slug":"truck-runs-over-elderly-man-sitting-under-a-tree-lucknow-news-c-13-lko1070-1773906-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा
Tue, 09 Jun 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। बंथरा के खसरवारा गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने 60 वर्षीय संतराम को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मुर्गी दाना कंपनी की तरफ भाग गया। लोगों ने कंपनी पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
संतराम के बेटे विपुल ने बताया कि दोपहर तीन बजे पिता गांव के बाहर पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी उम्मेदखेड़ा से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ग्रामीणों के पीछा करने पर आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मुर्गी दाना कंपनी की ओर भाग गया। कंपनी में आरोपी के छिपे होने की आशंका पर ग्रामीणों ने वहां हंगामा किया। पुलिस ने संतराम को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एसीपी कृष्णानगर ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। संतराम ने दो शादियां की थीं और उनकी दोनों पत्नियों की पहले ही मौत हो चुकी है।