फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Truck overturned during overtake, traffic disrupted for seven hours

Lucknow News: ओवरटेक के दौरान पलटा ट्रक, सात घंटे बाधित रहा यातायात

Sun, 12 Nov 2023 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned during overtake, traffic disrupted for seven hours
लखनऊ। महोना भट्ठा के पास शनिवार भोर चीनी भरा ट्रक ओवरटेक के दौरान पलट गया। इससे इटौंजा कुर्सी रोड पर करीब सात घंटे यातायात बाधित रहा। राहत के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन भी किया।
विज्ञापन


शनिवार तड़के करीब तीन बजे लखीमपुर से जौनपुर के शाहपुर जा रहा ट्रक इटौंजा कुर्सी रोड पर महोना भट्ठा के पास दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पटरी धंसने से पलट गया। आधा ट्रक खाई में आधा सड़क पर था। जिससे हाईवे पर एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। सूचना पर इटौंजा पुलिस ने कुर्सी की तरफ से आ रहे वाहनों को कुम्हरावा चौराहे से बख्शी का तालाब से सीतापुर हाइवे पर होकर लखीमपुर के लिए डायवर्ट किया। वहीं इटौंजा से कुर्सी जाने वाले ट्रैफिक को बख्शी का तालाब की भैंसामऊ क्राॅसिंग होकर कुम्हरवा चौराहा से कुर्सी की तरफ डायवर्ट किया। इस तरह धीरे-धीरे यातायात चलता रहा। सुबह करीब दस बजे ट्रक को क्रेन से हटवाया गया। तब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर दोपहर तीन बजे के बाद फिर जाम लग गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। बीकेटी में भैंसामऊ क्रॉसिंग पर भी भीषण जाम था। इटौंजा के अर्जुनपुर चौराहे से बीकेटी तहसील तक लगभग चार किमी. लंबा जाम लगा। रात साढ़े नौ बजे के बाद हालात सामान्य हुए। इटौंजा थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अयोध्या रोड पर ट्रकों का आवागमन बंद किया गया था। इसलिए हाइवे पर उस ट्रैफिक को डायवर्ट करने से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed