फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truck full cattle found abandoned Purvanchal Expressway case filed against driver owner

UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लावारिस हालत में मिला मवेशियों से भरा ट्रक, चालक और मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 06 May 2025 01:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 01:50 PM IST
सार

राजधानी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 20 गोवंशों से भरा एक संदिग्ध ट्रक लावारिस हालत में खड़ा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ कड़ी धाराएं लगाई हैं।
 

विज्ञापन
truck full cattle found abandoned Purvanchal Expressway case filed against driver owner
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर महुरा गांव के पास एक लावारिस ट्रक मिला, जिसमें 20 गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। ट्रक हरिद्वार से पंजीकृत था, लेकिन आगे और पीछे लगे रजिस्ट्रेशन नंबर अलग-अलग थे, जिससे फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने  गोवंशों को सुरक्षित अमेठी की गोशाला में भिजवाया गया और ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ पशु क्रूरता, गोवध निवारण अधिनियम और जालसाजी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- IPS Transfer: 10 और IPS अफसरों के तबादले, आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को मिली लखनऊ रेंज की कमान, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी कैबिनेट के फैसले: नई स्थानांतरण सहित कैबिनेट ने लिए 11 महत्वपूर्ण फैसले, जानिए क्या रहा खास


जांच में स्वस्थ्य मिले गोवंश
पशु चिकित्सकों की जांच में सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक को लावारिस क्यों छोड़ा गया और इसे किस मकसद से ले जाया जा रहा था। इस मामले में संगठित गोतस्करी की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed